मुंबई।    आपको मूवी ‘चाची-420’ की नन्ही लक्ष्मी याद है? अब वह नन्ही लक्ष्मी 24 साल की हो गई हैं और दंगल मूवी में आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। लक्ष्मी का असली नाम फातिमा सना शेख है। दंगल में फातिमा आमिर खान की बेटी (रेस्लर गीता फोगट) का किरदार निभा रही हैं।फातिमा चाची-420 के बाद साल 2001 में शाहरुख खान और जूही चावला की मूवी ‘वन टू का फोर’ में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं। 11 जनवरी, 1992 को हैदराबाद में जन्मी फातिमा कई बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुकी हैं।शाहरुख खान-जूही चावला स्टारर ‘वन टू का फोर’, ‘तहान’, ‘बिट्टू बॉस’, ‘आकाश वाणी’ जैसी फिल्मों के साथ वे टीवी शो ‘अगले जनम मोहे बिटियां ही कीजो’ में दिखी हैं। एक्ट्रेस और डांसर के साथ फातिमा का इंटरेस्ट फोटोग्राफी में है।’दंगल’ के लिए 21000 लड़कियों ने दिए थे ऑडिशन’दंगल’ में आमिर खान की बेटियों का किरदार निभाने के लिए 21000 हजार लड़कियों का ऑडिशन हुआ था। ऑडिशन के बाद, डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा को आमिर की बेटियों के रूप में सिलेक्ट किया।दंगल’ में आमिर खान हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह का रोल निभाने जा रहे हैं, जो घर में अखाड़ा बनाकर अपनी बेटियों गीता फोगट और बबिता कुमारी को कोचिंग देते हैं।डिफरेंट लुक में दिखेंगी फातिमा ‘दंगल’ में फातिमा 2010 कॉमलवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली गीता भनोट का रोल प्ले करेंगी।फिल्म में रेसलर की भूमिका निभाने के लिए फातिमा ने बेहद मेहनत की है। साथ ही वे इसमें डी-ग्लैम और डिफरेंट लुक में दिखेंगे।  ‘दंगल’ क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।