अपराध से जुड़ी खबर
लॉयन न्यूज,बीकानेर,16 अप्रैल। भाई द्वारा भाई को किडनैप करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में दोनो भाईयों की बहन संतोष ने श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसके दोनो भाई विजयपाल और सतपाल की एक ही घर में शादी हुई थी। प्रार्थिया के अनुसार आरोपी सतपाल ने विजयपाल को किडनेप कर लिया और प्रार्थिया को पिस्टल दिखाकर डराया। प्रार्थिया के अनुसार आरोपी उसे जीप में डालकर ले गया। प्रार्थिया ने आरोपी सतपाल और उसके ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार विजयपाल की पत्नी की मौत हो जाने के बाद वह दूसरी महिला के साथ रहा था। इसी को लेकर उसका भाई सतपाल परेशान था।