पूरी दुनिया में बच्चों को सुसाइड बॉम्बर बनाने का खेल कई गुना बढ़ गया है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि नाइजीनिया के आतंकी संगठन बोको हराम द्वारा बच्चों को आत्मघाती हमलावर बनाने के मामले में 10 गुना बढ़ोत्तरी हुई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक यह आतंकी समूह, कई देशों के सैन्य हमलों से कमजोर होने के बाद अब बच्चों के माध्यम से दुनिया में आतंक का खौफ फैलाने की कोशिश कर रहा है। बोको हराम अपने इन नन्हें मानव बम का इस्तेमाल भीड़भाड़ वाले बाजार, मस्जिद और उन लोगों के कैंप में भी कर रहा है जो इस आतंकी संगठन को छोड़कर गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र की बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था यूनिसेफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा, बोको हराम द्वारा बच्चों खासतौर पर लड़कियों द्वारा इस तरह के खतरनाक काम में इस्तेमाल किया जाना वाकई बड़ी आपदा है। इससे पहले भी कई बार खबरें आईं हैं कि बोको हराम अपने यहां छोटी लड़कियों को कैद कर के रखता है और उनका यौन शोषण भी करता है।