वाशिंगटन।अमरीकन पॉप स्टार प्रिंस को गुरुवार को मिनेसोटा में स्थिति उनके घर में मृत पाया गया। पॉप सुपरस्टार प्रिंस उपनगरीय मिनियापोलिस के अपने घर में मृत पाए गए, उनके जनसंपर्क का काम करने वाले व्यक्ति ने यह जानकारी दी। प्रिंस ने ‘लिटिल रेड कोरवेट’, ‘लेट्स गो क्रेजी’ और ‘वेन डव्स क्राई’ जैसे कई हिट गाने दिए। वह अपने जमाने के सबसे प्रयोगधर्मी गायकों में से एक थे जो काफी पसंद किए गए और हिट हुए। प्रिंस अपने जमाने के मशहूर गायकों में से एक माने जाते थे। संगीत की दुनिया में अपनेे छोटे कद से पहचान बनाने वाले प्रिंस को गिटार बजाते का भी शौक था।  उनके ‘ग्रैफिटी ब्रिज’ और ‘द ब्लैक’ उनकी मशहूर एल्बम हैं।