डोटासरा के तंज पर दिलावर का पलटवार,जेल में करो गठबंधन
अकबर को बताया कांग्रेस का आदर्श
लॉयन न्यूज,बीकानेर,6 अप्रैल। प्रदेश में चुनावी रण अपने पूरे चरम पर है। बीते दिनों पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री से जेल में मिलने की बात कहीं तो अब शिक्षा मंत्री ने डोटासरा पर पलटवार किया है। दिलावर ने कोटा में एक सभा में कहा कि डोटासरा जी बोरिया बिस्तर बांधकर जेल जाने की तैयारी करें। जेल की रोटी और चाय का अभ्यास करें। जेल मे केजरीवाल से गठबंधन कर लेना। जेल से ही चुनाव लडऩा।
वहीं दिलावर ने कांग्रेस को भष्ट बताते हुए कहा कि ऐसी भ्रष्ट पार्टी को हिंद महासागर में फेंक दो ताकि दुबारा उठ ना पाए। दिलावर ने कहा कि ये राक्षस कोटी के लोग है जो कि अकबर को महान बताते है जबकि वो तो राक्षस के सामान था। दिलावर ने कहा कि ये लोग अकबर को महान बताते हैं। इन्होंने हमारे बच्चों को कई साल गलतफहमी में रखा। गलत पढ़ाया।
बता दें कि शिक्षा मंत्री दिलावर पहले भी कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।