ए. आई.खोलेगा रोजगार के नए विकल्प

जब भी कोई नई तकनीक हमारे समाज में आती हैं तो लोगों के मन मे एक डर बैठ जाता हैं। ये डर स्वयं को तकनीक से कमतर मानने का हैं जबकि ऐसा नहीं हैं। ऐसा ही कुछ तब भी हुआ था जब इंटरनेट आया था। लोगों को मानना था कि इंटरनेट हमारा रोजगार खा जाएगा जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ अपितु इसने रोजगार के नए अवसरों का सृजन किया और पुराने कार्यों को भी आसान किया। आज हम ऐसे ही पाँच नए रोजगारों के बारे में बात करेंगे जो ए. आई. आने के बाद सबसे अधिक चर्चा में है। यदि आपकी रुचि गणित, प्रोग्रामिंग और डेटा एनालिसिस में है तो ये नौकरियां आपके लिए है :-

1. ए.आई. सॉफ्टवेयर डेवलपर :- आज नित नए सॉफ्टवेयर बाज़ार में आ रहे है। जो आपके काम को आसान बनाने में आपकी मदद करते हैं। इन सॉफ्टवेयरो को बनाने में सबसे बड़ा योगदान ए.आई. सॉफ्टवेयर डेवलपर का होता हैं। बड़ी-बड़ी कम्पनियों में ए.आई. सॉफ्टवेयर डेवलपर की मांग बढ़ती जा रहीं हैं। ए.आई. सॉफ्टवेयर डेवलपर बनने के लिए आपको सॉफ्टवेयर इंजीनियर की डिग्री या डिप्लोमा कोर्स करना होगा. इसके साथ ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (Java, C++, HTML, PHP, Python, Ruby, Java Script) और कोडिंग सीखना होगा।

2. ए. आई. डेटा साइंटिस्ट :- हमारे आस पास कई सारी ऐसी सूचनाएं होती हैं जिनके सटीक विश्लेषण की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी को आवश्यकता होती है। इन विशाल आंकड़ो और सूचनाओं का विश्लेषण कर एक डेटा वैज्ञानिक जटिल तकनीकी को हमारे लिए आसान बनाते हैं। इसके लिए विभिन्न प्रकार के एल्गोरिथम और मशीन लर्निंग के सिद्धांत को समझने की आवश्यकता हैं। इसके लिए छात्रों के पास कम से कम एक बैचलर डिग्री और एक मास्टर डिग्री होनी चाहिए। छात्रों को मैथमेटिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और अप्लाइड साइंस के अलावा बीटेक और MCA की डिग्री में पास होना आवश्यक है।

3. ए. आई. रिसर्च साइंटिस्ट :- अनुसंधान एक ऐसा कार्य जिस पर सबसे कम ध्यान विद्यार्थियों द्वारा दिया जा रहा हैं। जबकि विदेशों में अध्ययन काल का एक बड़ा हिस्सा अनुसंधान को दिया जाता है। अनुसन्धान से छात्र की तार्किक बुद्धि का विकास होता है। आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों में ए. आई. रिसर्च साइंटिस्ट की मांग निरन्तर बढ़ती जा रही है। एक ए. आई. रिसर्च साइंटिस्ट वैज्ञानिक धारणाओं का अध्ययन करता है और उन्हें अपनाकर नए ज्ञान की खोज करता है। इस जॉब के लिए आपके पास कप्यूटर साइंस और सांख्यकी का गहन ज्ञान होना चाहिए।

4. ए. आई. मशीन लर्निंग इंजीनियर :- आप सभी कोई ना कोई ओ टी टी प्लेटफॉर्म जरूर देखते होंगे। उदाहरण के लिए आप यू ट्यूब पर शिक्षा से संबंधित कोई वीडियो देख रहे है, तो आपके वीडियो के नीचे ही आपको उस विषय से सम्बंधित वीडियो रिकमेंड करना शुरू के देंगे। ये काम मशीन लर्निंग इंजीनियर करता है। मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए बुनियादी प्रोग्रामिंग भाषा जैसे- C++, Python, Java आनी ज़रूरी है।

5. ए. आई. रोबोटिक्स इंजीनियर :- ये जॉब ए. आई. सीरीज की सबसे लोकप्रिय जॉब है। इसमें ए. आई. रोबोटिक्स इंजीनियर रोबोट को बनाने से लेकर उसे निर्देशित कार्य करवाने तथा निर्णय लेने के हिसाब से तैयार करता है। रोबोटिक्स का उद्देश्य ऐसी मशीनों और रोबोट को डिजाइन करना है, जो मनुष्यों की सहायता कर सके, इंसानों की जगह ले सकती हो और उनके काम आसान कर सके जैसे- Alexa। रोबोटिक्स इंजीनियर बनने के लिए आपको रोबोटिक्स इंजीनियरिंग करनी होती है मैकेनिकल कंप्यूटर साइंस का ज्ञान भी इस क्षेत्र में आवश्यक है।

दोस्तों ए. आई से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण नए रोजगारो की यह जानकारी आपको कैसे लगी? यह आर्टिकल कैसा लगा? यह आप मुझे मेरे दूरभाष नंबर 8562815057 पर बता सकते हैं।
धन्यवाद

आनंद कुमार पुरोहित ‘मस्ताना’
निदेशक
स्टूडेंट सॉल्यूशन क्लासेज

लेखक युवा रचनाकार तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शक हैं