10 हजार रुपए का था इनाम
लॉयन न्यूज नेटवर्क। अनूपगढ जिले के एसपी के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अनूपगढ़ पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल पदम सिंह ने लगभग एक साल से रेप के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था और पुलिस के द्वारा आरोपी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। एसपी रमेश मोर्य ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी मंगलाराम उर्फ अंग्रेज, पीरदान को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था। आरोपी विनोद कुमार पुत्र जेठाराम निवासी 17 एमकेएस गांव माणकसर जिला हनुमानगढ मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था।

 

आरोपी विनोद कुमार पर धारा 376, 376(2) (एन), 450, 366, 34 में मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान विनोद कुमार इस मामले में आरोपी पाया गया। आरोपी पाए जाने पर पुलिस के द्वारा विनोद कुमार को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहे थे। एसपी रमेश मौर्य ने बताया कि अनूपगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ अनिल कुमार के निर्देशन पर हेड कांस्टेबल पदम सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी विनोद कुमार अनूपगढ़ पुलिस थाना स्तर पर टॉप-10 में वांटेड इनामी आरोपी था।