चुनाव से पहले आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

लाॅयन न्यूज नेटवर्क। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) को बहुत ही बड़ा झटका लगा है। आयकर विभाग (IT) ने कांग्रेस को 1800 करोड़ रुपए का नोटिस थमा दिया है। यह नोटिस असेसमेंट ईयर 2017-18 और 2020-21 के लिए भेजा गया है। इस नोटिस में जुर्माना और ब्याज भी शामिल है। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने इस बारे में शुक्रवार को जानकारी दी। आयकर विभाग के नोटिस ने लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस की परेशानी और बढ़ा दी है।

आयकर विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 1800 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि ये लेटेस्ट डिमांड नाटिस असेसमेंट ईयर 2017-18 से 2020- 21 के लिए है। इसमें जुर्माना और ब्याज दोनों शामिल है।

कांग्रेस को यह नोटिस दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा चार असेसमेंट ईयर के लिए पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही को चुनौती देने वाली उसकी अपील को खारिज करने के कुछ घंटों बाद मिला है। आईटी नोटिस से राष्ट्रीय पार्टी की चिंताएं बढ़ जाएंगी, जिसने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले वह पहले से ही जमे हुए बैंक खातों के कारण नकदी संकट का सामना कर रही है।

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी ने पिछले वर्षों के टैक्स रिटर्न में विसंगतियों के लिए 1,800 करोड़ रुपये जमा करने के लिए इनकम टैक्स विभाग से एक नया नोटिस मिला है। नोटिस को “गंभीर” बताते हुए कांग्रेस ने बीजेपी पर “टैक्स टेररिज्म” का आरोप लगाया कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के इस नोटिस के खिलाफ वीकेंड पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का भी फैसला किया है। इस साल फरवरी में कांग्रेस ने कहा था कि कथित तौर पर आयकर में चूक के कारण पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए थे। पार्टी को कथित अतिदेय टैक्स में 130  करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस जारी किया गया था।