लॉयन न्यूज, नेटवर्क। पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं व 2 बच्चों समेत 6 पुरुष भी शामिल हैं। बच्चों की उम्र 10 और 13 साल है। हादसा शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक इमारत में सुबह 7:15 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, गैस रिसाव के बाद 11 लोग बेहोश भी हो गए। घटना के बाद मेडिकल, फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। यहां की विधायक राजिंदरपाल कौर ने कहा कि इमारत में मिल्क बूथ बना था और जो भी सुबह यहां दूध लेने गया वह बेहोश हो गया। प्रशासन ने इमारत के आसपास एक किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है। रिहायशी इलाके में बनी इस बिल्डिंग के 300 मीटर के दायरे कई लोग बेहोशी की हालत में मिले हैं। आसपास के घरों और ढाबों के लोग भी बेहोश हुए हैं। प्रशासन ड्रोन की मदद से आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चला रहा है।