जयपुर। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का मजाक उड़ाया जा रहा है। इन खबरों से परेशान विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने और अनुष्का के रिश्ते के बारे में मजाक उड़ाने वाले लोगों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर खिंचाई की है। आपको बता दें कि इससे पहले कोहली और अनुष्का की ब्रेकअप की कई खबरें सामने आई थी।

लोग को अपनी बहन और पत्नी के बारें में सोचे-विराट

विराट ने अनुष्का के बारे में लिखा है कि उसने हमेंशा मेरा हौसला बढ़ाया है। आगे विराट ने लिखा, मुझे ऐसे लोगों पर शर्म आती है जो खुद को पढ़ा-लिखा मानते है और ऐसी तरह की बेवकूफी भरी बाते करते है। उन्होंने कहा, उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो लंबे समय से अनुष्का के पीछे पड़े हुए और हर गलत चीज को उससे जोड़ते रहे है।

विराट ने आगे लिखा, जो लोग किसी के रिश्ते को लेकर मजाक बनाते है उन्हे शर्म आनी चाहिए। क्या उनके घर में बहन और बीवी नहीं है। अगर उनकी बहन और पत्नी के बारें में कोई और लोग उनका मजाक बनाए तो उन्हे कैसा लगेगा।