लॉयन न्यूज। जयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोसिंह शेखावत की 93 वी जयंती पर रविवार को विद्या नगर स्थित समाधि स्थल पर प्रार्थना सभा हुई। पूर्व उपप्रधानमंत्री राज्यपाल कल्याणसिंह और लालकृष्ण आडवाणी , मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया ने समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में बीकानेर से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह शेखावत, जिला मंत्री देहात जितेंद्र राजवी , अजित सिंह चारणां, नरपत सिंह भाटी, सत्यवीर सिंह, देवराज सिंह राठौड़, पन्ने सिंह, हर्षवधान सिंह राजवी आदि कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

ac1a4ae5-49b3-4d17-a84e-8a85253dcdb9

d8e6596e-bced-4546-ba6f-0c27a4f0a43f