माउंट आबू।  ओम आत्मशांति दर्शन मंडल के तत्वावधान में रविवार को विश्वशांति की कामना को लेकर शांतिकुंज योगाश्रम में यज्ञ किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रधान आचार्य प्रदीप दवे ने कहा कि धर्म कर्म के आधार पर ही जीवन में सुख-शान्ति का प्रवेश होता है। धर्म की राह पर चलने से जीवदया का मार्ग प्रशस्त होता है।तपस्वियों की तपोस्थली से निकलने वाली तरंगे शांति की अनुभूति कराते हैं। समाजसेवी श्वेतांग ईनामदार ने कहा कि मन, वचन व कर्म में सत्यता होने से जीवन महान बनता है। यज्ञ आयोजन वातावरण की शुद्धि के साथ मन का शुद्धिकरण करने में भी अहम भूमिका अदा करता है।कार्यक्रम के दौरान आश्रम संस्थापक संत मोहन चाचा के श्रद्धालुओं ने वेद ऋचाओं के साथ आहुतियां दी तथा विश्वशांति व मानव कल्याण की कामना की। इस दौरान जागृति बेन-डॉ. निकुंज, प्रज्ञा बेन-मयंक सेठवाल, नंदाबेन, गोपाल पटेल, भरत जानी, हेमंत जानी, नवीन बेकर, महेश भगत, मोहित ईमामदार, धनंजय जानी, रूपल जानी, ज्योति बेन, जगन त्रिवेदी, जयवंत देसाई, भूपेंद्र सेठवाल, महूल त्रिवेदी, भूपनारायण मिश्रा समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।