वीडियो में विराट एक्ट्रेस सोनाक्षी के साथ बॉलीवुड सॉन्ग साडी के फाल सा… गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे।

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली वैसे तो अपने दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है लेकिन मैदान से बाहर अपने कूल अंदाज के लिए हमेंशा चर्चा में रहते है। हाल ही में विराट कोहली का अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक डांस वीडियो चर्चा में आया। वीडियो में विराट एक्ट्रेस सोनाक्षी के साथ बॉलीवुड सॉन्ग साडी के फाल सा… गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे। गाने में विराट सफेद रंग के कुर्ता पायजामा पहने नजर आ रहे है। ऐसा बताया जा रहा है कि कोहली और सोनाक्षी का यह वीडियो टीम इंडिया के क्रिकेटर रोहित शर्मा की शादी का है। अपने दोस्त की शादी में विराट जमकर लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में रीतिका के साथ शादी रचाई थी। फिलहाल रोहित और विराट इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी-अपनी टीम के साथ जुड़े हुए है।