लॉयन न्यूज बीकानेर। टॉक विद बीएमआर के आज के एपिसोड में श्री श्री श्याम गिरी जी महाराज चर्चा के लिए उपस्थित रहें। श्याम गिरी जी नोखा तहसील के गांव रातडिया में स्थिति रातडिया धोरे के महंत है। महाराज ने 13 वर्ष की आयु में सन्यास ग्रहण कर लिया था। महाराज ने आध्यात्मिक चर्चा के दौरान गुरु के महत्व के बारे में बताया। महाराज ने बताया कि गुरु अपने आप शिष्य को ढूंढ लेता है। इसके साथ ही महाराज ने समान्य जीवन में ध्यान रखने वाली बाते भी बताई। महाराज ने कहा कि अतिआधुनिक वस्तुओं का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करना चाहिए, अधिक उपयोग करने से मन में भटकाव अधिक होगा। इसके साथ ही महाराज ने नर्मदा परिक्रमा के बारे में भी जानकारी दी।