• मनोज रतन व्यास

नव पीढ़ी के युवा सुपरस्टार रणबीर कपूर अपने समकालीन सितारों से कई मामलों में पिछड़ रहे है। यूं देखा जाए तो स्वयं रणबीर कपूर के फिल्मों के चयन बोध और पुरुषार्थ में कोई कमी नहीं है, लेकिन किस्मत की टाइमिंग उनके अनुकूल नही बैठ रही है। रणबीर कपूर के पास फिल्मों के ढेरों ऑफर है, अनेक फिल्में निर्माण के अलग अलग चरण में है, फिर भी उनकी लास्ट रिलीज फ़िल्म “संजू” को सिनेमाघरों का मुंह देखे करीब चार साल हो गए है। रणबीर कपूर आमिर खान की तरह भी फिल्मों को लेकर इतने चूजी नही है, उसके बावजूद भी रणबीर की फिल्में उस गति से रिलीज नही हो पा रही है जिस स्पीड से उनकी ही पीढ़ी के रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्में टिकट खिड़की पर दस्तक दे रही है। चार सालों से फिल्मी पर्दे से गायब होने के कारण रणबीर की ब्रांड इक्विटी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

रणबीर कपूर को महज अपने गुड लुक्स और अभिनय प्रतिभा के कारण ही स्टारडम प्राप्त हो गया है। रणबीर इस मामले में बलेस्ड है कि उन्हें शारीरिक सौष्ठव का डिमांडिग एक्सपोजर फिल्मी पर्दे पर नही करना पड़ता है। रनबीर कपूर बिना जिम की बॉडी दिखाए भी आज के युवान वर्ग के पसंदीदा बने हुए है। दरअसल रणबीर कपूर दोस्ती के कारण ही एक ही फ़िल्म “ब्रह्मास्त्र” में इतने फस गए है कि उनके फिल्मी जीवन के लगभग 5 साल इस एक मूवी ने ले लिए है। ब्रह्मास्त्र के निर्देशक रणबीर कपूर के बालसखा अयान मुखर्जी है। अयान “ब्रह्मास्त्र” को फ्रेंचाइजी बनाने के हिसाब काफी लेविस स्कैल में बना रहे है। फ़िल्म “ब्रह्मास्त्र” का बजट ही करीब 400 करोड़ का है। रणबीर के साथ फ़िल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी नजर आएंगे। कोविड के नए वैरिएंट के कारण हो सकता है कि ब्रह्मास्त्र इस साल भी रिलीज न हो। रणबीर कपूर ने इतने सालों के गेप रहने के कारण अब एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग साथ मे शुरू कर दी है। ब्रह्मास्त्र के बाद रणबीर की शमशेरा,एनिमल और निर्देशक लव रंजन की अनाम फ़िल्म इन दिनों बन रही है।

रणबीर कपूर ने अपने अस्त व्यस्त फिल्मी शेड्यूल के कारण अपनी शादी भी पोस्टपोन कर दी है। रणबीर कपूर दिग्गज निर्माता-निर्देशक-अभिनेता स्वर्गीय राज कपूर के इकलौते पोते है। रनबीर कपूर पर राज कपूर के बैनर आर के फिल्मस को भी रिलॉन्च करने की जिम्मेदारी है। रणबीर कपूर भी दादा राज कपूर की तरह निर्देशन की बारीकी समझते है। रणबीर की ट्रेनिग ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की गाइडेंस में निर्देशक के तौर पर हुई है। रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर के साथ फ़िल्म प्रोडक्शन का काम भी किया है। रणबीर कपूर से बॉलीवुड को उम्मीद है कि वे न केवल फिल्मी सितारों की फेरहिस्त में अव्वल स्थान पर रहे बल्कि वे दादा राज कपूर के बैनर को पुनः जीवंत कर जागते रहो,आवारा,मेरा नाम जोकर जैसी क्लासिक फिल्में सिनेदर्शको को दे।