लॉयन न्यूज नेटवर्क। श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिन दिहाड़े मकान में चोरी का मामला सामने आया है। वारदात के समय मकान मालिक दिहाड़ी मजदूरी के लिए गया हुआ था। उसकी पत्नी पास के स्कूल में नौकरी करती है। वह अपने काम काज के लिए निकली थी। इसी दौरान दोपहर में चोरों ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। गांव दस आरबी के राजकुमार पुत्र कृष्णलाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। शनिवार को वह दिहाड़ी मजदूरी के लिए निकला था। उसकी पत्नी स्कूल में नौकरी के लिए गई थी। वहीं बच्चे भी पढ़ाई के लिए स्कूल में थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर घर में रखा 12 तोला सोना और आठ तोले चांदी के गहने चुरा लिए। पदमपुर पुलिस के हैड कांस्टेबल योगेश कुमार को जांच दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। आसपास के लोगों ने वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस तरह की वारदातों से जुड़े लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।