लॉयन न्यूज, नेटवर्क। लगातार विवादों में बनी रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हिन्दूत्व की बराबरी तालिबानी आंतकवाद से कर नया पंगा ले लिया है। स्वरा ने अपने ट्वीट में कहा कि हम हिन्दूत्व के साथ सामान्य रहकर तालिबानी आंतक पर क्रोधित कैसे हो सकते हैं? हमारे मानवीय मूल्य शोषक और शोषित की व्यक्तिगत पहचान पर आधारित नहीं हो सकते हैं।
इस ट्वीट के बाद से ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानोत ने भी एक वीडियो जारी कर स्वरा भास्कर को लताड़ लगाई है।
यूजर्स ने हेशटैग स्वरा भास्कर के साथ ही हैशटेग ऊंगली बाई स्वरा भास्कर भी ट्रेंड करवा दिया है।