लॉयन न्यूज, नेटवर्क। नागौर में बेटे ने मां-बाप और दिव्यांग बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सोते हुए परिवार पर हमला किया गया। शनिवार रात तीनों का मर्डर करने के बाद आरोपी बेटा रातभर शवों के साथ ही रहा। इसके बाद सुबह बिस्किट खाते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचा और हत्या की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पादूकलां कस्बे में रहने वाले ज्वेलर्स दिलीप सिंह, उसकी पत्नी राजेश कंवर और बेटी प्रियंका पर धारदार (कुल्हाड़ी) हथियार से हमला किया गया। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव पादूकलां मोर्चरी में रखवाए हैं। वहीं, हत्यारे मोहित (20) से पूछताछ की जा रही है।