लोकसभा चुनाव
लॉयन न्यूज,बीकानेर,28 अप्रैल। लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस के लिए फिर से एक बुरी खबर सामने आयी है। दिल्ली से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को चिट्टी लिखकर अपनी इस्तीफा भेजा है। जिसमें लिखा गया है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ है, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

 

सूत्रों के मुताबिक, लवली का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। जल्द ही नए अध्यक्ष की घोषणा होगी। कांग्रेस ने 31 अगस्त 2023 को लवली को अध्यक्ष बनाया था। लवली के इस्तीफे के बाद अब पार्टी नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। ओखला से कांग्रेस के दो बार के विधायक रह चुके आसिफ मोहम्मद खान ने कहा- पार्टी में मतभेद हो सकते हैं। अगर लवली निराश थे, इस्तीफा देना चाहते थे तो वे चुपचाप मल्लिकार्जुन खडग़े को अपना इस्तीफा सौंप देते। वह सीधे तौर पर बीजेपी को फायदा पहुंचा रहा है।