पेरिस। coma से मरीजों को बाहर निकालने का यह तरीका वाकई गजब है। साइंस से नहीं संगीत से मिलेगी नई जिंदगी…

अगर आपका कोई प्रिय कोमा में है, तो आपके लिए ये एक अच्छी खबर है कि आप उसे संगीत के जरिए दे सकते हैं एक नई जिंदगी। म्यूजिक का कोमा पेशेंट पर कमाल का असर दिखा है। फ्रांस के शोधकर्ताओं ने अपने एक शोध में इस बात का खुलासा किया है। उनका कहना है कि कोमा में गए मरीजों को यदि उनका पसंदीदा संगीत सुनाया जाए तो वह मरीजों के चेतन मन को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इस तरह मरीजों के सामान्य स्थिति में आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

कोमा मरीजों पर हुआ प्रयोग 

फ्रांसीसी शोधकर्ताओं ने कोमा पेशेंट पर संगीत चिकित्सा का एक्सपेरिमेंट किया। इस दौरान इलेक्ट्रॉन एनसिफेलोग्राफी (ईईजी) की मदद से मरीजों के दिमाग की हलचलों को रिकॉर्ड किया गया। मरीजों के रिश्तेदारों से मरीज के पसंदीदा संगीत के बारे में जानकारी लेकर उनके नाम एक क्रम से मरीजों को संगीत के साथ सुनाए गए। संगीत के साथ मरीजों के नाम सुनाए जाने से उनके दिमाग से पी-300 नाम की तरंगें निकली। अध्ययन से पता चला कि दिमाग की इस तरह की सक्रियता कोमा से बाहर आने का संकेत है। अध्ययन से यह भी पता चला कि मरीजों को उनका नाम सुनाने से पहले जो पसंदीदा संगीत सुनाया गया उसने मस्तिष्क की सक्रियता पर काफी अच्छा असर डाला।

दिमाग में होती है हलचल

पसंदीदा संगीत ने कोमा मरीज के मस्तिष्क की कार्यप्रणाली पर भी अच्छा असर डाला। इस अध्ययन से कोमा के मरीजों के दिमाग में शुरूआती हलचल तो देखने को मिली लेकिन यह साबित नहीं हो सका कि क्या इससे मरीजों मे लगातार सुधार जारी रहने की संभावना भी है।