मुंबई। भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा के घर नया मेहमान आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्‍स के अनुसार गीता गर्भवती है और आईपीएल के शुभारंभ समारोह में भी उन्हें ढीले कपड़े देखा गया था।

भज्जी जब गीता के साथ आईपीएल शुभारंभ समारोह में पहुंचे थे तब गीता का बेबी बंप नजर आ रहा था। भज्जी और गीता की पिछले वर्ष अक्टूबर में शादी हुई थी। भज्जी इस समय आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के साथ व्यस्त है, इसके चलते गीता अब अपने मायके लंदन जा रही है। उल्लेखनीय है कि एक अन्य भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है, क्योंकि उनकी पत्नी प्रियंका भी गर्भवती है।