लोकतंत्र का महापर्व
कल्ला और गहलोत बूथ पर
लॉयन न्यूज,बीकानेर,19 अप्रैल। लोकतंत्र के महापर्व पर अलसुबह से ही अजब-गजब नजारें देखने को मिल रहे है। कांग्रेस नेता अपने-अपने बूथों पर एक्टिव दिखे तो वहीं अपने मतदाता होने का धर्म निभाने बीकानेर की बेटी सात समुंदर पार से बीकानेर पहुंची। वहीं पैरा ओलपिंयन ने भी अपने धर्म निभाया और मतदान किया।
लंदन में डेटा प्रोटेक्शन कंसल्टेंट भाग्यश्री स्वामी चुनावों में वोट देकर अपना नागरिक कर्तव्य पूरा करने के लिए लंदन से बीकानेर आई ओर अपने बूथ पर जाकर वोट दिया। वहीं पैरा ओलपिंयन पंकज सेवग ने अपने बूथ पर जाकर वोट किया और अपने जागरूक नागरिक होने के कर्तव्य का निर्वहन किया।

भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने अपनी पत्नी के साथ बूथ पर जाकर वोट दिया और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।वहीं कांग्रेसी नेता भी लगातार एक्टिव दिखे। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जस्सुसर गेट पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और वोट दिया। दूसरी और डॉ. बी.डी. कल्ला ने भी अपनी पत्नी और पोती के साथ अपने बूथ पर जाकर वोट दिया।