सलमान के घर पर फायरिंग का मामला
लॉयन न्यूज,बीकानेर,8 मई। करीब एक माह पहले सलमान खान के घर पर हुई फायरिंगग के मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान के नागौर के रहने वाले व्यक्ति को एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। जो कि सलमान खान के घर के पास ही चाय की थड़ी लगाता था। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने इस केस में पांचवें आरोपी के रूप में मोहम्मद रफीक चौधरी पुत्र मोहम्मद सरदार चौधरी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नागौर के बासनी गांव में हुई थी।

 

रफीक मूल रूप से बासनी का रहने वाला है। मुंबई के कुर्ला इलाके में उसका चाय का होटल है। इस होटल पर शूटरों का अक्सर आना-जाना था। मुंबई पुलिस की अब तक की इन्वेस्टिगेशन में इसी का रोल इस फायरिंग केस में बतौर मास्टमाइंड सामने आया है।पूछताछ में रफीक ने बताया कि सलमान खान के घर फायरिंग से पहले 8 और 11 अप्रैल को कुर्ला में दोनों शूटर से मुलाकात की थी। इसके बाद ही उसने सलमान खान के घर की रेकी कर वहां का वीडियो बनाया और अनमोल बिश्नोई को भेजा था।

 

मोहम्मद रफीक चौधरी को बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने मकोका कोर्ट में पेश किया। बताया कि रफीक चौधरी गैंगस्टर रोहित गोदारा का परिचित है। रोहित गोदारा के रेफरेंस से ही अनमोल विश्नोई के कहने पर दोनों शूटरों से मिला था। रफीक के वकील ने आरोपों को गलत बताया। कोर्ट से कहा कि रफीक को बिना किसी सबूत के आरोपी बनाया गया है।