पूर्व में हुए चुनाव को बताया असंवैधानिक
लॉयन न्यूज, बीकानेर। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय प्रतिनिधियों का चुनाव बुधवार को होगा। इस चुनाव में 406 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद हेतु अंतिम प्रत्याशियों में सुरेन्द्र नारायण जोशी,शैलेश कुमार पुरोहित,श्रवण गोदारा मैदान में रहे। वहीं प्रान्तीय प्रतिनिधि के 6 पदों के लिए अविनाश आचार्य,विजय कुमार साध (स्वामी),देवेन्द्र सिंह मेड़तिया,विकास सोलंकी,सुनील शर्मा,मदन गोपाल राठौड़,रजत ओझा,नारायण दास रंगा ने नामांकन भरा है। चुनाव सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक होंगे। उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव के लिये एड राजेश सुथार को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

जोशी ने एक अन्य गुट द्वारा चुनाव प्रक्रिया करवाने के प्रश्न का जबाब देते हुए कहा कि 9 अप्रेल को बीकानेर जिला शाखा के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रतिनिधियों का निर्वाचन पूर्णरूप से असंवैधानिक है। जिला शाखा बीकानेर द्वारा 28 मार्च को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया हुआ है जिसका चुनाव 24 अप्रेल को होना प्रस्तावित है।इस बीच स्वयंभू संयोजक गिरीराज बिस्सा द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर जिलाध्यक्ष के लिए अन्य दो उम्मीदवारों गोपाल कृष्ण नारायण जोशी,देवेन्द्र मेडतिया का अनैतिक रूप से पर्चा खारिज कर स्वयं को निर्विरोध जिलाध्यक्ष एवं अपने चेहतों को प्रान्तीय प्रतिनिधि घोषित कर लिया गया एवं किसी प्रकार की मतदान की प्रक्रिया भी नहीं अपनाई गई। जो न्यायिक कर्मचारी संघ के संविधान की अवहेलना है।