चांद पर भारत,बड़ी अपडेट इसरों ने की साझा
लॉयन न्यूज,नेटवर्क,2 सितम्बर। देश का झंडा चांद पर है। ऐसे में हर कोई गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वहीं एक बार फिर इसरो ने ऐसी जानकारी साझा की। जिससे हर कोई फिर से 14 दिनों के बाद चांद पर निकलने वाले सूर्य का इंतजार करेगा। इसरो ने शनिवार को बताया कि प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क कर स्लीप मोड में सेट किया गया है। इसमें लगे दोनों पेलोड अब बंद हैं। इन पेलोड से डेटा लैंडर के जरिए पृथ्वी तक पहुंचा दिया गया है।

 

 

बैटरी भी पूरी तरह चार्ज है। रोवर को ऐसी दिशा में रखा गया है कि 22 सितंबर 2023 को जब चांद पर अगला सूर्योदय होगा तो सूर्य का प्रकाश सौर पैनलों पर पड़े। इसके रिसीवर को भी चालू रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि 22 सितंबर को ये फिर से काम करना शुरू करेगा। चंद्रयान-3 मिशन 14 दिनों का ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्रमा पर 14 दिन तक रात और 14 दिन तक उजाला रहता है। रोवर-लैंडर सूर्य की रोशनी में तो पावर जनरेट कर सकते हैं, लेकिन रात होने पर पावर जनरेशन प्रोसेस रुक सकता है। ऐसे में अब 14 दिनों के बाद होने वाले सूर्यादय का इंतजार रहेगा। जब फिर से प्रज्ञान रोवर को स्लीप मोड़ से उठाने का प्रयास किया जाएगा।