लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता का इस्तीफा
लॉयन न्यूज,बीकानेर,8 मई। विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष ने आज विवादित बयान के बाद इस्तीफा दे दिया है। जिसको लेकर राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है जिसको स्वीकार कर लिया गया है।
दरअसल, सुबह पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे कह रहे हैं कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। बयान देने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया। कांग्रेस ने कहा कि भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है। यह गलत है। इससे पहले उन्होंने विरासत टैक्स का मुद्दा उठाया था, जिससे राहुल ने किनारा कर लिया था। बता दे कि इसको लेकर आज दिनभर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल पर आरोपों की बौछार की। पीएम मोदी ने भी पित्रोदा के बयान पर जमकर कांग्रेस पर हमला किया।