मुंबई। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की एक्ट्रेस वाइफ गीता बसरा गर्भवती है। भज्जी इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने की वजह से व्यस्त है जिसके चलते गीता अपने मायके लंदन गई है। गीता ने लंदन रवाना होने के दौरान फ्लाइट का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वे पिलो से अपना बेबी बंप छुपाती हुई नजर आ रही है। गीता 8 अप्रैल को मुंबई में हरभजन के साथ आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में भी नजर आई थी, उस वक्त भी उन्होंने अपने बेबी बंप को छुपाने के लिए ढीले कपड़े पहने और आरामदायक जूते पहने हुए थे। इसके बावजूद उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। एक अन्य भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के घर भी खुशी आने वाली है, पता चला है कि उनकी पत्नी प्रियंका भी प्रेगनेंट हैं।आपको बता दें कि फिल्म ‘दिल दिया है’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं गीता ने पिछले साल नवंबर में हरभजन सिंह से लंबे अफेयर के बाद शादी की थी। शादी के बाद गीता ने फिल्मी पर्दे से फिलहाल ब्रेक ले लिया है। वो इन दिनों शादी के बाद की लाइफ इंज्वॉय करने में लगी हैं।