जयपुर। चिकित्सा विभाग की ओर से हाल ही जारी 1,226 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति सूची में चहेतों को मनपसंद जिलों में नियुक्तियां देने का मामला सामने आया है। विभाग की ओर से इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 18 जून को जिलों की पसंद का चयन करवाया गया था। जिनमें 6 जिलों जयपुर, दौसा, कोटा, झुंझुनूं, सीकर और चूरू को ब्लॉक पसंद के लिए प्रतिबंधित घोषित किया गया था। यानी अभ्यर्थी इन स्थानों पर नियुक्ति नहीं पा सकते थे, लेकिन नियुक्ति  सूची आने पर पता चला कि इनमें 84 नियुक्तियां दी गई हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि सीटें खाली भी हुई थीं, तो इसकी जानकारी सभी को दी जानी चाहिए थी।

नियुक्तियां

जयपुर    14

दौसा    11

कोटा    02

झुंझुनूं    22

सीकर    10

चूरू    25

जिम्मेदार बोले-पीजी चयन से खाली हुई सीटें

कुछ लोगों का पीजी में चयन होने के कारण इन जिलों में भी सीटें खाली हो गईं।