वॉशिंगटन। पहली बार मुस्लिम मिस यूएसए खिताब विजेता रीमा फकीह ने इस्लाम धर्म छोड़ दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे इस्लाम धर्म छोड़ रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वे ईसाई धर्म अपनाएंगी। उल्लेखनीय है कि 2010 में रीमा ने मिस यूएसए का खिताब अपने नाम किया था। वे मूलत: लेबनान से हैं और अब अपने प्रेमी वसीम सलीबी से शादी करने के लिए इस्लाम छोड़ रही हैं। वसीम म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं तथा ईसाई धर्म के अनुयायी हैं। वहीं रीमा की बड़ी बहन के पति भी ईसाई हैं। उनकी बहन तथा उनके दो बच्चे पहले ही ईसाई धर्म स्वीकार कर चुके हैं। रीमा का संबंध शिया मुस्लिम परिवार से है। जब उन्होंने खिताब जीता था तो कहा था – मैं सबसे पहले अमरीकी हूं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार हमेशा धार्मिक उदारता में विश्वास रखता है। धर्म परिवर्तन के लिए उन्होंने कहा कि वे दोनों धर्मों के पर्व मनाएंगी और सभी धर्मों का सम्मान करेंगी।