बर्धमान।  पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में गंगा नदी में नाव डूबने से कई लोगों के लापता होने की खबर है। सामने आया है कि यह हादसा उस समय हुआ जब लगभग 150 लोगों से सवार ये नाव कालना से  की तरफ जा रही थी।

घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।  फिलहाल मौके पर युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

प्रारम्भिक जांच में सामने आ रहा है कि नाव में क्षमता से ज़्यादा लोग सवार थे। नाव में यही अत्यधिक भार उसके पलटने की वजह बनी।

मौके पर मौजूद लोग यह भी आरोप लगा रहे हैं कि हादसे के बाद प्रशासन मदद के लिए कई घंटों के बाद पहुंचा। उधर, प्रशासन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सर्च अभियान चलाया जा रहा है और नदी में डूबे लोगों को सकुशल निकाले जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।