लॉइन न्यूज, बीकानेर। राजस्थान में कांग्रेस सरकार आने के साथ ही एकबार फिर से महापौर के चुनाव सीधे कराए जाने की संभावना बनने लगी है। किसानों की कजऱ् माफी करने के बाद अशोक गहलोत द्वारा लिए जाने वाले फैसलों में यह भी प्रस्तावित है।

विदित रहे कि अशोक गहलोत के शासन काल मे ही पहली बार नगर निगम चुनाव में महापौर के सीधे चुनाव हुए थे। इन चुनावों में भवानीशंकर शर्मा महापौर निर्वाचित हुए थे।
महापौर के सीधे चुनाव होने की संभावना को देखते हुए कई नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि, चुनाव नवम्बर में होने हैं। इससे पहले मार्च-अप्रेल में लोकसभा चुनाव हो जाएंगे।