लॉयन न्यूज. देशनोक। जांगलूनिवासी जमना देवी ने देशनोक थाने मे देशनोक निवासी अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के प्रताडि़त करने मारपीट कर घर से निकालने का मामला दर्ज कराया है। विवाहिता ने पति मनोज, देवर सुखाराम, ससुर रामुराम, सास काली देवी, दादी सास गवरादेवी के विरुद्ध स्त्रीधन हड़पने मारपीट कर घर से निकालने का मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि एक लाख रुपए नकद नहीं देने पर समझाइश करने आए उसके पीहर पक्ष के परिजनों को पांचों आरोपियों ने पूनम, नेमा राम, सीतादेवी गोमती देवी के साथ मिलकर उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की।