लॉयन न्यूज, नागौर। आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर को १२ दिन हो गए लेकिन अंतिम संस्कार के लिए लगाई जाने वाली अटकलें आज भी सही साबित नहीं होगी।

 

आनंदपाल सिंह के शव पर किस स्तर का राजनीतिक खेल खेला जा रहा है इसका अंदाजा लगाना आम आदमी के लिए बड़ा मुश्किल काम है। क्यों कि इस खेल में जो लोग शामिल है वो कानून के पैरोकारी होने का तमगा रखते है। इस साजिस में आनंदपाल सिंह का परिवार भी शिकार हुआ है।

 

एक निजी न्यूज चैनल ने आनंदपाल सिंह के वकील ए.पी. सिंह का वह ऑडियो चलाया है जिसमें वो किसी अन्य व्यक्तियों से बात कर रहे है। इस ऑडियो में हुई पूरी बातचीत को आनंदपाल सिंह के वकील ए.पी. सिंह, राधेश्याम तंवर ने स्वीकार किया है।

 

ऑडियो के अनुसार गिरिराज सिंह, लोकेन्द्र सिंह कालवी पर सरकारी ऐजेंट होने के आरोप लगाए जा रहे है। बातचीत में आनंदपाल सिंह की बेटी को मोहरा बनाकर शव के अंतिम संस्कार को टालने की साजिस की जा रही है।