लोकतंत्र का महापर्व
साथियों के साथ नमकीन खाते नजर आए अर्जुनराम
लॉयन न्यूज,बीकानेर,19 अप्रैल। लोकतंत्र के महापर्व में कई ऐसे नजारे देखने को मिल ही जाते है। जिसका इंतजार होता है। ऐसा ही एक खुबसुरत नजारा देखने को मिला शहर के आचार्य के चौक में। जहां पर भाजपा की टीम एक साथ भुजियों का आंनद लेती हुई नजर आई। चुनाव के दिन इस भागदौड़ के बीच बूथों का जायजा लेते समय अर्जुनराम आचार्य के चौक पहुंचे।

 

जहां पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय आचार्य,आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी,कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित,जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी सहित अनेक नेता एक साथ दिखाई दिए। इस दौरान काफी देर तक सड़क के एक किनारे अपनी टीम के साथ बैठ गए और बातचीत करने लगे। इस दौरान शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को लेकर भी अर्जुनराम ने बारी-बारी से विजय आचार्य और अविनाश जोशी से फीड़बैक लिया।
इसी दौरान अर्जुनराम को भुजियों की मनुहार की गई तो अर्जुनराम भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होने वहीं पर चलते हुए नाश्ता किया वो भी शहरी अंदाज में।