पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप
लॉयन न्यूज,बीकानेर,7 मई। विधायक के निजी सहायक के साथ मारपीट करने की खबर सामने आयी है। मामला बाड़मेर से जुड़ा है। जहां पर शिव से निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के निजी सहायक के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने और हवालात में बंद कर दिया गया। जिसके बाद एसपी ने प्रारंभिक जांच के बाद सदर थाने के हेड कांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह भाटी के कर्मचारी धर्मवीर सिंह निवासी उडंखा बीती रात को ऑफिस से बाइक पर अपने गांव की तरफ जा रहा था। इस पुलिस ने बाइक को रुकवाकर डॉक्यूमेंट पूछे, नहीं होने पर बाइक को जब्त कर सदर थाने लेकर आए।

 

आरोप है कि वहां पर धर्मवीर सिंह के साथ सदर थाने के ड्यूटी इंचार्ज और तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने रात में उसके साथ मारपीट की। यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बेवजह इसके साथ थाने में बंद करके मारपीट की। धारा 151 में धर्मवीर सिंह को बंद कर दिया। सुबह जब जानकारी उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी लगी। तो युवक का मेडिकल करवाया गया। एसडीएम के समक्ष पेश किया गया।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने हेड कांस्टेबल जितेंद्र, कांस्टेबल वीरेद्र, चंद्र शेखर, अचलाराम को संस्पेड कर दिया है।