[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext=" खबर को सुनें "]
December 19, 2023
मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने


लॉयन न्यूज, नेटवर्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन दुबई में जारी है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, उनके लिए गुजरात ने भी आखिर तक बोली लगाई। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपए में बिके। उन्हें स्टार्क से डेढ़ घंटे पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। अब तक 21 प्लेयर्स बिक चुके हैं, 14 विदेशी और 7 भारतीय खिलाड़ियों को खरीदार मिला। 10 टीमों में अब भी 56 प्लेयर्स की जगह खाली है। गुजरात के पास अब भी सबसे ज्यादा 31.85 करोड़ रुपए का पर्स है। कोलकाता नाइट राइडर्स में 9 प्लेयर्स की जगह खाली है और उनके पास 6.95 करोड़ रुपए ही बचे हैं।