राजस्थानी बाल साहित्य पुस्तक
लॉयन न्यूज, बीकानेर। कथाकार मनीष कुमार जोशी की राजस्थानी भाषा की बाल साहित्य की पुस्तक ‘खेलरां रो खेल’ का लोर्कापण रविवार सायं 4:30 बजे अजित फाउण्डेशन सभागार में होगा। पूर्व में भी जोशी की बाल साहित्य की तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध साहित्यकार उपस्थित रहेंगे। पुस्तक में बाल मन को लुभाने वाली कहानियां हैं। पुस्तक डिजिटल प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है। विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय साहित्य अकादमी के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार कमल रंगा होंगे। विशिष्ठ अतिथि जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य और साहित्यकार शंकर सिंह राजपुरोहित होंगे। अध्यक्षता साहित्यकार राजेन्द्र जोशी करेंगे। पत्र वाचन साहित्यकार नमामी शंकर आचार्य द्वारा किया जाएगा।