लॉयन न्यूज, श्रीगंगानगर। पदमपुर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे की ट्रेक्टर से कुचले जाने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चक 3 आरबी में एक ईंट-भ_ा परिसर में मंगलवार अपराह्न यह हादसा हुआ। भट््ठा परिसर में एक ट्रेक्टर-ट्रॉली के चालक की लापरवाही के कारण डेढ़ वर्षीय बच्चा बटूआराम पुत्र पुष्पेन्द्र कूचला गया। ट्रेक्टर-ट्रॉली के टायर के नीचे आने से बटुआराम गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे पदमपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने उसे तुरंत ही श्रीगंगानगर के लिए रैफर कर दिया। यहां लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पदमपुर पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई कल की जायेगी। इस बीच लालगढ़ जाटान गांव में बस अड्डे के पास आज शाम को स्कूटी पर जा रही लेडी कांस्टेबल सुमित्रा हादसे का शिकार हो गई। अचानक स्कूटी फिसल जाने से सुमित्रा नीचे गिरी, जिससे उसके चोटें आईं। बताया जा रहा है कि उसके फ्रेक्चर हो गया है। सुमित्रा उपचाराधीन है।