लॉयन न्यूज, इंटरटेनमेंट। ग्रैमी अवॉर्ड विनर जस्टिन बीबर इस बार की गर्मियों में भारत आएंगे। बीबर की यह पहली भारत यात्रा होगी। खबर है कि 10 मई को नवी मुंबई स्थित डीवाय पाटिल स्टेडियम में यह कार्यक्रम होगा। आयोजन को व्हाइट फॉक्स इंडिया प्रमोट कर रहा है। इस टूर का नाम ‘पर्पज’ वर्ल्ड टूर रखा गया है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह टूर भी बीबर के चौथे स्टूडियो एलबम ‘पर्पज’ का हिस्सा है। यह सौ देशो में पहले ही नंबर वन की पोजिशन बना चुका है।
सूत्रों ने बताया कि आयोजकों ने पहले ही बॉलीवुड के बड़े नामों और कॉर्पोरेट हाउस, स्पोर्ट्स वर्ल्ड से जुड़े लोगों को इस कॉन्सर्ट की जानकारी दे दी है ताकि वो लोग इस इवेंट का हिस्सा बन सकें।
जानकारी के अनुसार बीबर के लिए भारत हमेशा ही ड्रीम डेस्टिनेशन रहा है। वो जानते हैं कि यहां उनके कितने फैन्स हैं। वो हमेशा से ही भारत आना चाहते थे। 18 साल की उम्र में एक बार बीबर ने मुंबई में समय बिताने की इच्छा जाहिर की थी।
जानकारी के अनुसार आयोजकों की कोशिश है कि टूर में देसी टच जोड़ा जाए ताकि बीबर को भी भारतीय संस्कृति और आर्ट्स को जान सके।
अर्जुन जैन (डायरेक्टर, व्हाइट फॉक्स इंडिया) ने कहा कि जिस किसी ने भी बीबर के इंटरनेशनल टूर ‘बिलिवÓ को देखा होगा वो इस बार के आयोजन की तुलना कर देख सकेगा कि हम इस कार्यक्रम को किस लेवल पर करने वाले हैं। हमारी कोशिश होगी कि आने वाले वक्त में भारत भी पॉप कॉन्सर्ट के लिए एक बड़ा डेस्टिनेशन बनकर उभरे।