लॉयन न्यूज, नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस एश्ले जुड (48) इन दिनों भारत दौरे पर हैं। एश्ले ने यहां लोगों के सामने अपनी जिंदगी के कुछ कड़वे एक्सपीरियंस को शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब मैं 7 साल की थी तब सेक्सुअल हैरासमेंट के दौर से गुजर चुकी हैं। इतना ही नहीं मेरा दो बार रेप हुआ था। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी तरह की ज्यादती को सहना नहीं चाहिए। बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
एश्ले ने हिंदी में कहा कि अब समझौता नहीं। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को सेक्सुअल हैरासमेंट के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
2015 में एक दिए इंटरव्यू में एश्ले ने बताया था कि 90 के दशक में एक मशहूर हॉलीवुड स्टूडियो के अफसर ने हैरासमेंट किया था। 1997 में जब वे ‘किस द गर्ल्स’ नामक फिल्म की शूटिंग कर रही थी, तब एक मशहूर हॉलीवुड स्टूडियो के एक्जीक्यूटिव ने उन्हें अपने होटल रूम में बुलाया और उन्हें नहाते हुए देखने के लिए कहा था। हालांकि, एश्ले ने उनका नाम नहीं लिया था।
दो बार रेप हुआ था
हॉलीवुड एक्ट्रेस ने एश्ले ने कहा कि उनका रेप एक बार 14 साल की उम्र में हुआ था। उसके बाद 1998 में हुआ था। इतना ही नहीं मुझे पीटा और मारा भी गया था। एशले ने यह खुलासा सेक्सुअल हैरासमेंट पर आयोजित वर्ल्ड कांग्रेस में किए। उन्होंने करीब 5 मिनट तक स्पीच दी। इसके अलावा एश्ले ने जेंडरबाइज्ड पर भी बात की।
ऐश्ले ने कहा कि पहले मैं यह सोचती थी कि यह सिर्फ मेरे साथ ही हुआ है। लेकिन जब दूसरी एक्स्ट्रेस से बात की और जाना तो पता चला कि हम सभी के एक्सपीरियंस एक जैसे ही थे।
इन फिल्मों से हुईं पॉपुलर…
48 वर्षीय एश्ले का जन्म 19 अप्रैल, 1968 को हुआ था। एक्ट्रेस होने के साथ वे पॉलिटिकल एक्टिविस्ट भी हैं। उन्होंने किस द गर्ल्स (1997), डबल जियोपर्डी (1999), वेयर द हार्ट इज (2000), हाई क्राइम्स (2002), डिवेर्जेंट (2014) जैसी मूवी में अहम रोल निभाए।