लॉयन न्यूज, कराची। पाकिस्तानी सिंगर ताहिर शाह ऑनलाइन पर उनके ‘एंजलÓ सॉन्ग को लेकर खासे लोकप्रिय हैं। उनके एजेंट के हवाल से बताया गया है कि ताहिर ने भी पाकिस्तान छोड़ दिया है। इसका कारण था उन्हें लगातार धमकी मिलना।
साल 2013 में शाह ने इंटरनेट पर डेब्यू किया था। गाना था ‘आई टू आईÓ। यह खासा लोकप्रिय हुआ। ‘एंजलÓ सिंगर ने कल ही कराची छोड़ दिया है। एजेंट ने बताया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। एजेंट ने कहा कि पाकिस्तान के पॉपुलर सिंगर ताहिर शाह जो संगीत के जरिए प्यार का संदेश फैलाते हैं। मगर उन्हें ही मारने की धमकी मिल रही है।
एजेंट ने बताया कि हाल ही में शाह ने पाकिस्तान की पहली ऑनलाइन फिल्म लॉन्च की थी। मगर नफरत करने वाले लोगों को शायद यह भी पसंद नहीं आया कि वो कला के जरिए आमजन का मनोरंजन मात्र कर रहे हैं। शायद यही कारण रहा होगा जिसके कारण उन्हें मारने की धमकी दी गई।
उन्होंने कहा कि शाह इस बात से परेशान हो गए थे कि लाख कोशिश के बाद भी सरकार उन्हें सुरक्षा नहीं दे पा रही थी। नतीजतन उन्होंने ही पाकिस्तान छोडऩे का मन बना लिया।
मैनेजर ने कहा कि मैं खुद नहीं जानता कि वो कहां गए हैं। मगर हां इतना तय है कि शाह पाकिस्तान छोड़ चुके हैं।