लंदन। बहुत से लोग अपने पालतू कुत्ते से अपना मुंह चटवाते हैं। उन्हें किस करते हैं। वे ऐसा करने के खतरे से अनजान हैं। आपके वफादार साथी की बदौलत आपके पूरे दांत गिर सकते हैं। जी हां शोध में इस बात का खुलासा हुआ है…

पालतू कुत्तों से मुंह चटवाने या फिर उन्हें किस करने से दांत गिर सकते हैं। शोधकर्ताओं का ऐसा दावा है। विशेषज्ञों का मानना है कि पालतू कुत्तों को किस करते समय उसके मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया किस करने वाले के मुंह में चले जाते हैं। इससे मुंह की खतरनाक बीमारियां होती हैं।

कुत्तों को किस करने से होती है ये बीमारी

कुत्तों के मुंह के खतरनाक बैक्टीरिया के कारण पेरियोडोंटाइटिस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। पेरियोडोंटाइटिस से अधिकतर कुत्ते पीडि़त होते हैं और उन्हें किस करने के दौरान वह इस बीमारी के बैक्टीरिया मुंह में भी छोड़ देते हैं। ये मसूढ़ों की खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी में उन ऊतकों पर असर पड़ता है, जिससे दांत जमे रहते हैं। अब आप सोच सकते हैं कि कैसे पालतू को किस करना आप पर भारी पड़ सकता है।

16 फीसदी इस बीमारी से ग्रस्त

जापान में पालतू कुत्तों के दांतों के स्वास्थ्य पर किए गए अध्ययनों के बाद यह चेतावनी जारी की गई। दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले माइक्रोब्स इंसानों में नहीं पाए जाते, लेकिन कुत्तों में पाए जाते हैं। अध्ययन में सामने आया कि कुत्ते पालने वाले 16 प्रतिशत लोगों में ये बीमारी पाई गई, जो कुत्तों से अपना मुंह चटवाते हैं। गौरतलब है कि कार्नेल यूनिवर्सिटी के वेटनरी मेडिसिन कॉलेज के डॉ. पॉल माजा का कहना है कि कुत्तों को किस करने से बचने में ही भलाई है।