लॉयन न्यूज, बीकानेर। आखिरकार पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम इस्तीफा भेजते हुए उसमें भाजपा की सदस्यता छोडऩे के कारणों का उल्लेख भी किया है। जिसमें सांसद अर्जुनराम मेघवाल द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान लूणकरणसर को छोड़कर सभी विधानसभाओं में पार्टी उम्मीदवारों के विरुद्ध प्रचार करने की बात कही है।

वहीं उन्होंने अर्जुन से असंतुष्टि व उसके कारण प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रकाश जावडेकर तथा ओम माथुर को विस्तार से बताने की बात भी कही है। उन्होंने कहा है कि अर्जुन की कांग्रेस से मिलीभगत है तथा उन्होंने दावा किया है कि भाजपा में दो-चार नेताओं को छोड़कर सभी नेता अर्जुन का विरोध ही करते हैं।