जयपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग तरह से बनवाया। राजधानी जयपुर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की लम्बी उम्र की कामना के लिए मजार पर चादर चढ़ाई। यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व विधायक अशोक चांदना के निर्देश में राहुल गांधी के 46 वें जन्मदिन के मौके पर टोंक रोड स्थित गट्टे वाले बाबा की मजार पर चादर पेश की गई। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। प्रदेश मीडिया प्रभारी सादिक चौहान ने बताया कि राहुल गांधी ने युवाओं और महिलाओं को राजनीति में आगे बढने के लिए प्रेरित किया है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पद चिन्हों पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। दरगाह के खादिम वसीम रजा ने इस मौके पर दुआ करवाई ।