लॉयन न्यूज, सुजानगढ़। पेयजल समस्या को लेकर वार्ड की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों महिलाएं जलदाय विभाग के एक्सईएन ऑफिस पहुंची तथा गर्मी के मौसम में पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए खाली मटके फोड़े। महिलाओं ने अिधकारियों को खरी-खरी सुनाई।

महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए जेईएन नरपता ज्याणी मौके पर पहुंची तथा समस्या सुनी। सुजानगढ़ वार्ड 41 में पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने सालासर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित जलदाय विभाग के एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर एईएन रामेश्वरलाल चौधरी का घेराव किया। महिला मनोहरीदेवी के नेतृत्व में वार्ड की महिला पुरुषों ने नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया।