लॉयन न्यूज, पदमपुर। पुलिस थाना के नजदीक बीबी नहर से आज दोपहर एक लड़की की लाश बरामद हुई है। एसआई सुनील कुमार ने शव को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मृतका की उम्र करीब 17-18 वर्ष है।

शव आज-कल का ही लग रहा है। शव पहचान योग्य है। एक हाथ की अंगुली में अंगूठी पहनी हुई है। पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। लाश बहती हुई थाना के नजदीक पहुंची और पुलिस ने बरामद कर लिया।