लॉयन न्यूज, हनुमानगढ़। मंजु शर्मा पत्नी सुनील कुमार शर्मा को राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एंव बीकानेर संभाग प्रभारी पद पर मनोनित किया गया है।

उनकी यह नियुक्ति महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सरस्वती गौड़ द्वारा की गई। उनकी इस नियुक्ति से ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है और इस नियुक्ति से ब्राह्मण समाज और मातृ शक्ति को प्रगति के पथ पर नई ऊँचाईयोंके साथ नई दिशा प्रदान होगी।