लॉयन न्यूज, श्रीगंगानगर। बीते 24 घंटों के दौरान दो महिलाओं को श्रीगंगानगर के सरकारी व निजी अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार गांव महियांवाली निवासी 50 वर्षीय संतरोदेवी पत्नी कृष्ण कुमार को गगनपथ पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पदमपुर थाना क्षेत्र के गांव रत्तेवाला की 35 वर्षीय सरोज पत्नी मंगल सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन दोनों ने कथित रूप से जहरीली दवा का सेवन किया हुआ है।