लॉयन न्यूज, डीडवाना। नगर के एक निजी चिकित्सालय मारवाड़ हॉस्पिटल में एक महिला ने एक साथ 3 बच्चियों को जन्म दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार प्रसूता माया देवी (33) पत्नी कैलाश निवासी नौरंगपुरा को बुधवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

बुधवार को दोपहर करीब 11:30 बजे महिला को प्रसव कक्ष में ले जाया गया, जहां डॉ. विनिता चौधरी ने जांच की। प्रसूता ने 3 बच्चियों को जन्म दिया। वह भी साधारण डिलीवरी के रूप में। पूर्व में भी महिला के तीन लड़कियां है।