लॉयन न्यूज,कुचामनसिटी :- होली के दिन एक विवाहिता को जीप में अगवा कर दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी 6 साल की बच्ची भी थी जो मां को बचाने के लिए चीखती रही। महिला और बच्ची को एक खेत में छोड़कर आरोपी वहां से भाग गए थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानिए पूरी घटना…
्रमामला होली के दिन का है। नावां रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली एक महिला अपने पीहर पांचोता जाने के लिए 6 साल की बेटी के साथ सांभर चौराहे पर पहुंची।
यहां एक जीप खड़ी थी। जीप वाले ने बताया कि वे पांचोता जा रहे हैं।
महिला जीप में बैठ गई। बैठने के बाद उसे अहसास हुआ कि वह गलत जीप में बैठ गई है। इसमें कोई यात्री नहीं बल्कि एक दूसरे को जानने वाले लोग बैठे थे।
कुछ ही देर में महिला के साथ छेडख़ानी शुरु हो गई। वह शोर मचाना शुरु की तो जीप तेज वॉल्यूम में गाने बजाने लगे और मासूम बच्ची के सामने उसकी से दुष्कर्म करना शुरु किया।
महिला ने बताया कि जीप में मूलाराम, महिपाल और मुन्नाराम थे। ये एक दूसरे को इसी नाम से पुकार रहे थे।
चलती जीप में मूलाराम और महिपाल ने दुष्कर्म किया। इसके बाद जीप को रघुनाथपुरा के पास नाले के किनारे ले गए और पीडि़ता व उसकी बेटी को आरोपियों ने उतार लिया।
जीप लेकर ड्राइवर मुन्नाराम चला गया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और मां-बेटी को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
महिला जैसे-तैसे एक ढाणी में पहुंची और वहां के लोगों की मदद से पुलिस को सूचित किया।
महिला ने मारोठ थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
इधर काफी-खोजबीन के बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।